फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी बनी विजेता

Mon, 21 Nov 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम की ओर से आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न स्कूलों के कक्षा 11 और 12 के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


वाद विवाद का विषय आरक्षण व्यवस्था उचित या अनुचित रहा। जिसमें पक्ष व विपक्ष के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। जिसमें नई नई विचारधारा निकलकर सामने आई।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल ने प्रतियोगिता के बाद रिजल्ट घोषित किया। कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के पक्ष विजेता में रॉक गोल्ड स्कूल की रागिनी गोयल प्रथम रही।
विज्ञापन


सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की अनुष्का शर्मा द्वितीय और देवी उमराकौर बनत की मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने अपने स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं, विपक्ष विजेता में सिल्वर बेल्स के ऋषभ जैन ने प्रथम, रॉक गोल्ड की नव्या जैन ने द्वितीय और देवी उमराकौर बनत के सौरभ कुमार तृतीय रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पंकज जिंदल, विक्की मित्तल, ब्रजपाल शर्मा, मनोज सैनी, रघुवीर आर्य, पूरणचंद आर्य, राजपाल आर्य, यशपाल पंवार, अजय बाबू शर्मा, नीलेश वशिष्ठ, रामनिवास सैनी, दिनेश शर्मा, विजय शर्मा, अनुज गौतम, दिव्य प्रभाकर, राजकुमार, विकास कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें