फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत नामदेव का जन्मोत्सव मनाया

Mon, 21 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
cultrual - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज का 746 वां जन्मोत्सव नामदेव युवा समिति ने धूमधाम से मनाया। जिसमें श्रद्धालु कैलाश गौत्रा व उत्तम कुमार के भजनों पर जमकर झूमे। राधा-कृष्ण की झांकियां निकाली गईं। 
विज्ञापन


 रविवार को हनुमान धाम मंदिर में शाम सात बजे कार्यक्रम शुरू हुआ।  मंदिर में रंगीन लाइटों से संत नामदेव के दरबार को सजाया गया।       शहर समेत आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पहंुचे और पूजा अर्चना के बाद संत शिरोमणि से परिवार में सुख शांति के लिए कामना की। ब्राह्मणों ने संत का पूजन किया। 

   ज्वालापुर से आए कलाकारों ने भी नामदेव महाराज का गुणगान किया। धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। भजन संध्या में कई झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनका श्रद्ध्लुओं    ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में  बाद प्रसाद वितरण किया गया। रात्रि 11 बजे महाआरती की गई। इस दौरान प्रभाकर गिरधरवाल बादल, जितेंद्र कुमार, नरेश कुमार, आशू नामदेव, मांगेराम, वेद प्रकाश, कैलाश, संजय कुमार, मनोज नामदेव, अंकित नामदेव, सूरज गिरधरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें