शुक्रवार से फिर बिगड़ेगा मौसम
शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम बिगड़ने की आशंका है। पिछले 24 घंटो में दिन का तापमान स्थिर रहा। रात के तापमान में एक डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। बुधवार को दिन में धूप और हल्के बादल छाए रहने से तथा दस किमी प्रति घंटे से हवा चलने से दिन का तापमान 26 और रात का तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया।
पिछले चार दिन से दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद मौसम सामान्य चल रहा है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान स्थिर रहा। रात का पारा एक डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। बुधवार को अच्छी खासी धूप और आकाश में बादल छाए रहने से दिन का तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम बिगड़ने की आशंका है। शुक्रवार को बारिश की भी आशंका जताई जा रही है। रविवार और सोमवार को धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा। अगले सप्ताह मंगलवार को आकाश में बादल रहने के बाद बुधवार 11 मार्च को फिर मौसम बिगड़ेगा।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डाक्टर यूपी शाही नेे बताया कि शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मेरठ, मुजफ्फरनगर मेेेें बीस एमएम बारिश हो सकती है। शामली, बागपत मे हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। शनिवार को बादल छाए रहेंगे।