फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल पल बदल रहा है मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
पल पल बदल रहा है मौसम
विज्ञापन

शामली। पल पल मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को सुबह धूप निकली। दोपहर बाद आकाश में बादल छाए गए। शाम को तेज हवाएं चलने मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार को दिन का तापमान 37 और रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार और बृहस्पतिवार को आकाश में बादल और बूंदाबांदी होने से मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
मंगलवार को सुबह दिन निकलते ही धूप निकली। पूरे दिन धूप निकलने के बाद शाम के समय आकाश में बादल छाए गए। तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया। पूरे दिन मौसम मिश्रित रहने से दिन का अधिकतम तापमान 37 और रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 14 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डाक्टर पीके सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिन से मौसम पल पल बदल रहा है। दिन में धूप और शाम को बादल और तेज हवा के साथ मौसम मिश्रित हो रहा है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार, बृहस्पतिवार को आंधी, तूफान और बूदाबांदी होने से मौसम खराब हो सकता है। मौसम खराब होने से दिन के तापमान में चार डिग्री लुढ़कने की संभावना है। शुक्रवार से आगामी मंगलवार तक बादल धूप रहने से दिन और रात में मौसम मिश्रित रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें