फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मौसम में आया बदलाव, रात में कोहरा और दिन में छाये रहे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के मौसम में बदलाव आया है। रात में कोहरा और दिन में बादल छाये रहने से धूप हल्की निकली। वहीं ठंडी हवा चलने से लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ। पिछले 24 घंटे में तापमान में कोई बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में ठंड बढ़ती जा रही है। दिन में सर्द हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। शनिवार को मौसम में बड़ा बदलाव आया है। रात से लेकर सुबह तक कोहरा छाया रहा। इस कारण वाहनों की गति धीमी रही। सुबह के समय भी कोहरे में वाहन लाइट जलाकर चलते दिखाई दिए। दिन में कभी बादल छाये रहे तो कभी हल्की धूप निकली। पिछले 24 घंटे में जिले में तापमान की स्थिति देखें तो कोई बदलाव नहीं आया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस बना रहा।
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि ठंड के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। गर्म खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। लोगों को ड्राईफ्रूट, मूंगफली, तिल के लड्डू आदि का सेवन करना चाहिए। मौसमी और विटामिन सी युक्त फलों का सेवन ज्यादा करें। वहीं ठंड से बचाव के लिए मौसम के अनुसार गर्म, ऊनी कपड़े पहनने चाहिएं।
विज्ञापन

-सुबह छाया कोहरा, शाम को आसमान में छाए बादल



झिंझाना। झिंझाना व चौसाना क्षेत्र शनिवार सुबह कोहरे की चादर से अटा रहा। दुर्घटनाओं से बचने के लिए चालकों ने वाहनों को गति धीमी रखी। सुबह के समय बाजारों में भीड़ कम ही रही। 10 बजे धूप निकली। इसके बाद बाजारों में चहल पहल नजर आई। शाम चार बजे आसमान में बादल छा गए और ठंड बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में दुबक गए। सुबह के समय स्कूली छात्र-छात्राएं और दूरदराज नौकरी करने वाले लोग घरों से गर्म कपड़े पहन कर ही निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें