फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पीएचसी बनत में चोरी करने वालों का पांच दिन बाद भी नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनत में नकदी और सामान चोरी होने के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोरों का सुराग तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनत में सोमवार रात चोरों ने ताले तोड़कर करीब डेढ़ हजार रुपये के अलावा सीबीसी मशीन व अन्य उपकरणों के साथ ही एसी, चार बैटरे, दो इनवर्टर समेत करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पीएचसी पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। फार्मासिस्ट की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस पांच दिन बाद भी चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि पीएचसी पर चोरी करने वाले चोरों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें