संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने पर रविवार को यमुना नदी का जलस्तर 42 सेमी घटकर 229.95 मीटर पर पहुंच गया।
शनिवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 230.37 मीटर पर था। वहीं पहाड़ों पर बारिश कम होने के चलते हथिनीकुंड बैराज पर पानी का दबाव कुछ काम हो गया था। इस कारण शनिवार सुबह 8 बजे हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा 49573 क्यूसेक प्रति सेकंड दर्ज की गई। वहीं रविवार को यमुना नदी के जलस्तर में 42 सेमी की गिरावट दर्ज की गई।
रविवार को यमुना नदी समुद्र तल से 229.95 मीटर की ऊंचाई पर बह रही थी। रविवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 44416 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड रिचार्ज किया जा रहा था।