फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ग्रामीणों ने की चुनाव को लेकर नई पंचायत के गठन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ग्राम पंचायत सींगरा के ग्रामीणों ने कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एडीएम को सौंपते हुए खेड़ी जुनारदार के नाम से नई पंचायत के गठन कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

दिए ज्ञापन में कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज विभाग के द्वारा जारी नोटिफिकेशन में लगभग पांच सौ नई ग्राम पंचायत बनाने का जिक्र किया गया है जिसके लिए पृथक की जाने वाली पंचायत में मतदाताओं की संख्या 1000 से अधिक होना जरूरी है। कांग्रेस के युवा प्रदेश महासचिव ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व भी ग्राम पंचायत सींगरा से अहमदगढ़ एवं खेडी जुनारदार को पृथक करते हुए खेड़ी जुनारदार के नाम से अलग पंचायत बनाने की मांग की गई थी, लेकिन कोरोना काल की वजह से प्रस्ताव नहीं हो पाया था।
ग्राम पंचायत सींगरा में दो राजस्व ग्राम हैं लगभग चार हजार मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश शासन के नियमानुसार दोनों राजस्व ग्राम सभी मानकों को पूरा करते हैं इसलिए नई पंचायत का गठन कराया जा सकता है। इस मामले में चरथावल से वर्तमान विधायक पंकज मलिक के द्वारा भी पंचायतीराज विभाग के मुख्य सचिव से मुलाकात करते हुए पत्र दिया जा चुका है। ग्रामीणों के द्वारा सोमवार को एक प्रार्थना पत्र डीपीआरओ संदीप अग्रवाल को भी दिया गया। इस दौरान नासिर चौधरी, पूर्व प्रधान विकास तोमर, ज़ुबैर चौधरी, मनीष तोमर, रिजवान मंसूरी, सुरेश डबास, अरविंद झंझोट, अरुण झंझोट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें