फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रवैये के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा फूटा

Sat, 11 Aug 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव करमूखेड़ी दिल्ली मार्ग पर जाम लगाते ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में पांच माह पूर्व हुई ई-रिक्शा चालक से रिक्शा लूट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से गुस्साए लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर अधिकारियों ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन




गांव खेड़ीकरमू निवासी सोमपाल ई-रिक्शा चलाता है। 21 मई को दो युवकों ने उसकी ई-रिक्शा को बुक कर गुरुद्वारा तिराहे की ओर चलने को कहा था। उसके बाद अगले दिन सुबह सोमपाल मेरठ-करनाल हाइवे पर आईटीआई के पास गंभीर हालत में पड़ा मिला था। उसको चाकुओं से भी गोदा गया था। इस मामले में तीन जून को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उधर सोमपाल की हालत आज तक ठीक नहीं हो पाई है। शनिवार को घटना का खुलासा नहीं होेने क्षुब्ध ग्रामीणों ने सोमपाल को साथ लेकर दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। जाम लगाने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए। बाद में एसडीएम शामली अरविंद कुमार, सीओ कैराना राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझा-बुझाकर शांत किया।


बिना नंबर की गाड़ी के साथ दो संदिग्ध दबोचे
शामली। भैंसवाल रोड पर दो संदिग्ध पिकअप गाड़ी लेकर जा रहे थे। गश्त कर रही पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जांच में गाड़ी की नंबर प्लेट आरोपियों को उतार रखी थी। पूछताछ की गई तो वह अपना नाम गलत बताने लगे। जिस पर पुलिस ने शक होने पर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। दोनों युवकों के तार पशु चोरों से जोड़कर जांच की जा रही है। एक माह पूर्व आदर्श मंडी पुलिस मंडी के पास तिराहे पर गश्त पर थी। उसी दौरान भैंसवाल की ओर से आई गाड़ी में सवार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया था तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें