पल्स पोलियो अभियान के तहत निकाली गई रैली
शामली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इस दौरान रैली शिव चौक, कोतवाली रोड से होती हुई अस्पताल में जाकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र-छत्राओं ने पोलियो अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की पांच साल तक के बच्चे को दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाने का आह्वान किया। इस दौरान सीएचसी प्रभारी रमेश चंद्रा आदि मौजूद रहे।