फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ग्रामीण की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

Sun, 08 Mar 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव लाक निवासी विनोद का फाइल फोटो । प​रिजन
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में सेंहटा बाईपास किनारे विनोद कश्यप (50) का शव पेड़ से लटका शव मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने शामली तहसील के अधिवक्ता मोहित गर्ग और बैनामा लेखक कुलदीप ठाकुर पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए थाने पर हंगामा-प्रदर्शन किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के विरुद्ध हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लांक निवासी विनोद कश्यप पिछले करीब 15 वर्ष से शामली तहसील में अधिवक्ताओं और बैनामा लेखकों के चैंबर में पानी पिलाने का कार्य करता था। शुक्रवार देर शाम सात बजे विनोद का शव आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में तहसील से 500 मीटर दूर पुलिया के पास सेंहटा बाईपास के किनारे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। उनकी मोपेड बाईपास के किनारे खड़ी मिली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह परिजन व ग्रामीण थाने पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने थाना प्रभारी का घेराव किया। मृतक के पुत्र सुमित की तरफ से तहसील के अधिवक्ता मोहित गर्ग व बैनामा लेखक कुलदीप ठाकुर पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
करीब पांच घंटे तक चली गहमागहमी और हंगामे के बाद पुलिस ने शाम को दोनोंं के विरुद्ध हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उधर, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एक हाथ पर पेंसिल से लिखा, जेब से मिली पर्ची : मृतक विनोद कश्यप के एक हाथ पर पेंसिल से मोहित व ठाकुर का नाम लिखा हुआ मिला। इसके अलावा पुलिस को उसकी जेब से पर्ची मिली, जिस पर मोहित व ठाकुर के बारे में पुलिस को शिकायत करना लिखा हुआ पाया गया।
दो दिन पहले दी थी जान से मारने की धमकी : विनोद के पुत्र सुमित ने बताया कि उसके पिता ने दो दिन पहले बताया था कि मोहित गर्ग और कुलदीप ठाकुर उससे नाराज है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके पिता ने उनसे माफी भी मांग ली थी।
विज्ञापन

... तो बच जाती जान : एसपी एनपी सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना पांच मिनट पहले मिल जाती तो उसकी जान बच सकती थी। विनोद की पुत्रवधू ने डायल 112 पर पुलिस को फोन आने के बारे में सूचना दी थी, लेकिन लोकेशन नहीं बता पाई। पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव पेड़ पर लटका हुआ था।

शामली क्षेत्र के गांव लाक निवासी विनोद का फाइल फोटो । परिजन

शामली क्षेत्र के गांव लाक निवासी विनोद का फाइल फोटो । परिजन

शामली क्षेत्र के गांव लाक निवासी विनोद का फाइल फोटो । परिजन

शामली क्षेत्र के गांव लाक निवासी विनोद का फाइल फोटो । परिजन

शामली क्षेत्र के गांव लाक निवासी विनोद का फाइल फोटो । परिजन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें