फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

--श्रम विभाग ने लगाया शिविर में 105 व्यापारियों के नवीनीकरण कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में व्यापारियों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सहयोग से श्रम विभाग ने शहर के सुभाष चौक पंजीयन नवीनीकरण तथा नए पंजीयन तथा पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन हेतु शिविर लगाया गया। इस मौके पर 105 व्यापारियों द्वारा पेंशन योजना का नवीनीकरण और पांच व्यापारियों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिविर का शुभारंभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग द्वारा किया गया। उन्होंने व्यापारियों के हितों के लिए चलाई जा रही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं में अपनी पंजीयन नवीनीकरण तथा नए पंजीयन कराने का आह्वान किया। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा, विभाग के बाबू नरेश चंद ने उपस्थित रहकर व्यापारियों को पंजीयन व पेंशन योजना संबंधी जानकारी दी। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मधु प्रभा ने कहा कि सरकार व्यापारियों को ऑनलाइन पंजीयन कराकर केवल सरकारी फीस से ही पंजीयन कराने की सुविधा देना चाहती है। शिविर में मंडल के जिला अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह, सुभाष चंद्र धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, वीरेंद्र जैन, पंकज वालिया, प्रदीप विश्वकर्मा पवन गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें