फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने की साप्ताहिक पैठ बाजार बंद कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने की साप्ताहिक पैंठ बंद कराने की मांग
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। कस्बे में सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन बिडौली बस स्टैंड पर लगने वाली पैंठ में पटरी लगाकर सामान बेचने वाले दुकानदारों द्वारा ब्रांडेड कंपनी का सामान कम दाम पर बेचने पर व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया। व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए सोमवार को लगने वाली पैंठ को बंद कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे के व्यापारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद संगल के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुशील दूबे से मिले। कसबे के बिडौली बस स्टैंड पर सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन दो माह से पैंठ बाजार लगाया जा रहा है। इसमें पटरी दुकानदार ब्रांडेड कंपनी के जूते आदि सामान प्रिंट रेट से कम दामों में बेच रहे हैं। इसके चलते बाजार में ग्राहक कम होने से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल ने बताया कि पैंठ में सामान बेचने वाले दुकानदार बिना जीएसटी, बिना बिल के सामान कम दाम में बेच रहे हैं। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कर समाधान किया जाएगा। थाना प्रभारी से मिलने वाले व्यापारियों में लिंकन, राहुल प्रेमी, दीपक, अक्षय जैन, टोनी, मोहन भगत, पिप्पन गुप्ता, सुभाष सैनी, नवीन बिंदल, बल्लू, नरेश शर्मा, प्रवीण, पच्चीसीया, तरुण राजवंशी, अमित मित्तल, लोकेश, योगेश , सलीम, कासिम, इंतजार , महेश गोयल, वैभव राजवंशी, हारूण, तौफीक शामिल रहे। व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल ने बताया की पैंठ लगाने वाले दुकानदार बिना बिल् का सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें