फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल हुए पंजीठ के तीसरे युवक की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सोमवार को पानीपत की कंबल फैक्टरी में जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल हुए तीसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दुर्घटना में गांव पंजीठ के दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब आठ बजे कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ निवासी राजकुमार सैनी के पुत्र मोनू (20), सचिन (19) व गांव का ही अन्य युवक मुबारिक बाइक से पानीपत कंबल फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहे थे। तभी हरियाणा के सनौली में पुलिस थाने के सामने वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पानीपत में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को दोनों भाइयों के शव गांव लाए गए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। घायल मुबारिक को रोहतक के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को मुबारिक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार शाम मुबारिक का शव गांव पंजीठ लाया गया। जहां पर परिजनों ने गमगीन माहौल में उसके शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें