फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आंधी के साथ बारिश से तापमान तीन डिग्री गिरा, रातभर विद्युत आपूर्ति रही ठप

Fri, 08 May 2026 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद/लांक/बनत। बुधवार रात में आंधी के साथ बारिश होने से रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। कई स्थानों पर फाॅल्ट आने पर विद्युतकर्मियों ने मरम्मत की। इसके बाद सुबह बिजली आपूर्ति चालू हुई। अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहा।
विज्ञापन

जिले में बुधवार रात में आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी-बारिश के चलते बिजली आपूर्ति ठप रही, वहीं बागों में आम की फसल को नुकसान हुआ। बृहस्पतिवार सुबह भी आसमान में बादल छा गए। बादलों के साथ ही बूंदाबांदी हुई और 15 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही। दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम गर्म हो गया। इससे लोगों को गर्मी महसूस हुई। लोग धूप से बचने के लिए सिर व मुंह पर कपड़ा बांधकर जाते हुए नजर आए। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री कम होकर 31 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि शुक्रवार काे सुबह बादल छाए रहने और दोपहर में धूप निकलने के आसार है।
उधर, जलालाबाद क्षेत्र में रात हुई मूसलाधार बारिश और तेज आंधी के कारण आम के बागों में नुकसान हुआ। सुबह बागों में फल टूटकर जमीन पर बिछे हुए मिले। बागवान महबूब के अनुसार, जमीन पर गिरे फलों में दाग लगने के कारण बाजार में उनकी कीमत न के बराबर रह जाएगी। साथ ही नमी बढ़ने से बचे हुए फलों में कीट लगने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


किसान सुशील सैनी ने बताया कि पूर्व में हुई बारिश से पहले भी नुकसान हुआ था, लेकिन रात में आई आंधी ने रही सही कसर पूरी कर दी। अब बागों में केवल नाममात्र की फसल बची है।
विज्ञापन


बारिश के कारण कुछ स्थानों पर फाॅल्ट आ गए थे, जिसके कारण बिजली आपूर्ति गुल रही। - वीरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें