फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश से तापमान में आई चार डिग्री सेल्सियस की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/कैराना। जिले में सुबह से बादल छाये रहे। सुबह दस बजे के बाद बारिश शुरू हुई, जिससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। उधर, कैराना के गांव मलकपुर में दो मजदूरों के मकानों की छत गिर गई।
रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाये रहे। दो घंटे तक हुई बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। शाम को भी बादल छाये रहने से रात में बारिश होने की संभावना बनी रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम होकर 28 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम होकर 24 डिग्री सेल्सियस बना रहा। मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि पश्चिम उप्र के अधिकतर जिलों में बादल छाये रहने और बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कैराना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी नीटू कश्यप और इनाम मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। दोनों मजदूरों के मकानों की कच्ची छत बारिश के कारण गिर गई। गनीमत रही कि दोनों ही परिवारों के सदस्य मलबे में दबने से बच गए। वहीं मलबे में दबने से घरेलू सामान खराब हो गया। पीड़ितों ने बताया कि मकानों की छत गिरने के संबंध में लेखपाल और पंचायत सचिव को सूचना दी गई, लेकिन उन्होंने रविवार को अवकाश बताकर बाद में मुआयना करने की बात कही। मजदूरों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान का कहना है कि मलकपुर में मकान गिरने की सूचना नहीं है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें