फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दरवाजे पर पहुंची टीम, जाना सच

Wed, 22 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Case drain Kairana - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। पलायन प्रकरण की जांच करने आई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने दूसरे भी कस्बे के कई मोहल्लों में जाकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर बयान दर्ज किए। वहीं, रंगदारी न देने पर मारे गए तीनों व्यापारियों के परिजनों से बंद कमरे में बात करके घटना के दिन से बाद के हालातों के बारे में भी जानकारी ली। 
विज्ञापन


मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे मानवाधिकर आयोग की टीम कैराना कोतवाली से पुलिस को साथ लेकर मृतक व्यापारी विनोद सिंघल के भाई वरूण के आवास पर पहुंची। टीम को लीड कर रहे डीएसपी रवि सिंह तथा उनके साथियों ने वरूण से उनके भाई विनोद की हत्या के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

 इसके बाद टीम मोहल्ला गुम्बद में व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत के आवास पर पहुंची।
दोपहर एक बजे मोहल्ला अफगानान घोसाचुंगी पर सैनी समाज के मौहल्ले में पहुंची तथा वहां से पलायन सूची के सत्यापन के लिए श्रीचन्द सैनी, कलीराम और भोलाराम आदि के मकानो पर पहुंचकर उनसे बंद कमरे में बात करते हुए उनके बयान दर्ज किए। दोपहर बाद टीम ने पानीपत खटीमा राजमार्ग पर स्थित एक मकान में व्यापारी शिव कुमार और राजेन्द्र के परिजनो से बंद कमरे में बात की। 
विज्ञापन


मोहल्ला बिसातियान पहुंची तथा वहां सूची में शामिल परिवारो के पड़ोसियों और परिजनों से बात करके पलायन के संबंध में जानकारी ली। देर सांय तक आयोग की टीम जांच कार्य में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें