ओशो दीप पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आशो दीप पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा गया है। शिक्षक स्वयं जलाकर दूसरों को प्रकाशित करता है।
स्कूल में बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन ने कहा कि गुरु रवि के समान है और शिष्य चंद्रमा के समान। चंद्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता है। वह सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होता है। इस अवसर पर ओशो दीप पब्लिक स्कूल के चेयरमैन एसपी सिंह ने कहा कि गुरुजनों के ज्ञान, प्रेरणा और प्रयत्न से व्यक्ति अपने जीवन को संघर्षों से लड़ने योग्य बनाता है। राष्ट्र निर्माण में समर्पित ऐसे सभी शिक्षकों का हम अभिनंदन करते हैं। कार्यक्रम में करुणा सिंह, विपुल निर्वाल, साक्षी शर्मा, शिवम गिरि, सृष्टि सेठी, प्रियंका अरोरा, रूबी पंवार, सीमा राणा, स्वाति बंसल, शैली खैवाल, अर्चना, संगीता निर्वाल, सुमन, कोविंद्र, मोनिका तंवर, पारुल शर्मा, आंचल को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया।