फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की कालाबाजारी की जांच करने पहुंची आपूर्ति विभाग की टीम

Wed, 25 Oct 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
investigate - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत मुख्यमंत्री से किए जाने पर जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में टीम जांच करने के लिए गांव मवी में पहुंची। राशन डीलर मौके पर   नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों से राशन वितरण के बारे में जानकारी जुटाकर टीम लौट गई।  
विज्ञापन


कैराना क्षेत्र के गांव मवी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। ग्रामीणों ने राशन डीलर अय्यूब के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजकर आरोप लगाया था कि राशन वितरण में गड़बड़ी की जा रही है।

इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी की गई थी, लेकिन राशन    डीलर के खिलाफ कोई कार्रवाई   नहीं होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की गई। मुख्यमंत्री के आदेश पर मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय के नेतृत्व में   जांच करने के लिए एक टीम गांव मवी में पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही राशन डीलर दुकान से चला गया।
विज्ञापन


इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने ग्रामीणों से राशन वितरण के बारे में बात की। ग्राम प्रधान पुत्र दिलशाद ने बताया कि अधिकतर ग्रामीणों ने जांच टीम के सामने राशन नहीं मिलने का आरोप लगाया। डीएसओ ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि राशन डीलर मौके पर नहीं मिला। ग्रामीणों से बात कर ली गई है। राशन डीलर से बातचीत के अलावा स्टाक रजिस्ट्रर और स्टाक का मिलान करके जांच पूरी कराई जाएगी।

ऋण माफी योजना का लाभ दिलाया जाए 
शामली। कैराना तहसील क्षेत्र के गांव ओदरी निवासी किसान ने अपर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ऋण माफी योजना का लाभ दिलाने     की मांग की है। मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे गांव ओदरी निवासी जमील पुत्र सलीमू ने बताया कि उसने इलाहाबाद बैंक शाखा केरटू से 2012 में 90 हजार रुपये का ऋण लिया था। प्रदेश सरकार ने लघु एवं सीमांत     किसानों का एक लाख रुपये तक का फसली ऋण माफ किया है,     लेकिन उसको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। एडीएम शिव    बहादुर सिंह ने जांच कराने के बाद पात्रता के आधार पर ऋण माफी   योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें