फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर धूप ने झुलसाया, शाम को बदला मौसम

विज्ञापन
शामली में धूप से बचने के लिए चेहरे को ढककर व सिर पर कपड़ा रख गुजरती महिलाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। 43 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी ने बृहस्पतिवार को भी दिनभर लोगों को परेशान किया। शाम को अचानक मौसम बदल गया और तेज हवा चलने लगी। हालांकि तेज हवा चलने से बिजली भी गुल हो गई। जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे सुबह से ही लोग गर्मी के कारण परेशान रहे। दोपहर में झुलसाने वाली धूप से बचने के लिए लोगों ने घरों से निकलने से परेशान किया। जिसकी वजह से हमेशा ग्राहकों की भीड़ से गुलजार नजर आने वाले बाजार भी वीरान दिखाई दिए। जरूरी कार्यों से गिने-चुने लोग ही अपने शरीर को कपड़ों से अच्छी तरह ढककर घरों से निकले। शाम को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला और तेज हवा चलने लगी। इसके साथ ही शहर की बिजली गुल हो गई। काफी देर तक बिजली नहीं आने से लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है।

शामली में धूप से बचने के लिए चेहरे पर कपड़ा लपेट कर गुजरती युवती।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें