फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो दिन की बारिश के बाद निकली धूप, तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में दो दिन की बारिश के बाद फिर से मौसम फिर से गर्म हो गया। सुबह से ही धूप निकलने से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

जिले के तापमान में एक बार फिर से बदलाव आया है। दो दिन तक लगातार बारिश होने से तापमान में कमी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। बृहस्पतिवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद धूप निकल गई। धूप निकलने के साथ ही मौसम में उमस बन गई। उमस बनने से पसीने की चिपचिपाहट बनी रही। दोपहर के समय तेज धूप निकलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। धूप से बचने के लिए लोग घरों से बाहर कम निकले, जिस कारण बाजार और सड़कों पर आवाजाही कम रही। हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलती रही।
लोग गर्मी व धूप से बचने के लिए सिर पर टोपी लगाकर जाते हुए नजर आए। दुपहिया वाहनों पर सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर 35 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर यूपी शाही ने बताया कि पश्चिमी उत्तर के अधिकतर जिलों में मौसम मिश्रित रहने और तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें