ऊन। पूर्व माध्यमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान छात्राओं से डीएम ने सवाल पूछे, लेकिन कोई भी जवाब नहीं दे सके। जिस पर डीएम ने शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई।
डीएम ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अंदर बनी पुरानी बिल्डिंग को हटाकर उसकी ईंटों से चारदीवारी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय के पास बने तालाब की साफ सफाई करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी कासिम अंसारी को दिए।
डीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय में कक्षा आठ की छात्राओं से कक्षा में पहुंच कर सवाल पूछे, लेकिन कोई भी सवालों का जवाब नहीं दे सकी। इस दौरान डीएम ने डीएम ने ब्लैक बोर्ड पर लिखकर छात्राओं से गणित का सवाल पूछा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जिस पर डीएम ने शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान तहसीलदार मदन लाल राठौर, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राय, अनिल वर्मा उपस्थित रहे।