फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कॉलेज से दीवार फांद रहे थे छात्र, वीडियो बनाने पर स्टूडेंट को बेल्ट से बुरी तरह पीटा, किया ये हाल

Sat, 19 Nov 2022 09:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

Shamli News : कॉलेज की छुट्टी होने से पहले कुछ छात्र दीवार फांद कर जा रहे थे। इसी दौरान अन्य छात्र ने उनका वीडियो बना लिया। जिसके बाद छात्रों ने स्टूडेंट को बेल्ट से बुरी पीटा।
विज्ञापन
छात्र को बुरी तरह पीटा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉलेज की छुट्टी होने से पूर्व ही दीवार फांदकर घर जा रहे छात्रों ने वीडियो बनाने वाले छात्र की बेल्ट से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने एक आरोपी छात्र का शांति भंग में चालान कर दिया है।

विज्ञापन


शामली जनपद में गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव जंधेड़ी के मजरा पटड़ा निवासी मोनू जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में कक्षा-11 का छात्र है। बताया गया कि शुक्रवार को कॉलेज की छुट्टी होने से पूर्व ही कुछ छात्र कॉलेज की दीवार फांद रहे थे। मोनू ने उनका वीडियो बना लिया। इस पर छात्रों ने कॉलेज की छुट्टी होने के बाद मोनू को घेर लिया और बेल्ट से हमला कर दिया। जिसमें मोनू घायल हो गया। शोर होने पर अन्य छात्र व शिक्षक पहुंचे तो हमलावर छात्र वहां से फरार हो गए। 

वहीं सूचना पर घायल के परिजन भी मौके पर आ गए और मोनू को लेकर गढ़ीपुख्ता थाने पहुंचे। पीड़ित छात्र ने आरोपी छात्रों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

यह भी पढ़ें: UP: 60 किलो के अजगर को देख चौंक गए अफसर, पकड़ने में जुटी बड़ी टीम, ये तस्वीरें देख हिल जाएंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी शुभम निवासी जंधेड़ी को गिरफ्तार करते हुए उसका शांति भंग में चालान कर दिया। बताया जाता है कि मोनू के साथ मारपीट करने वाले अन्य छात्र नाबालिग हैं, जिनके परिजनों को पुलिस ने कड़ी हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें: बागपत: सनसनीखेज वारदात से कांपे लोग, पति-जेठ ने महिला को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बड़ी वजह

गैंगस्टर के आरोपी को जेल भेजा
कैराना थाना क्षेत्र के गांव पावटी कलां निवासी कौसर गढ़ीपुख्ता थाने में गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। शनिवार को गढ़ीपुख्ता थाना प्रभारी को सूचना मिली कि कौशर अपने घर में ही मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने पावटी कलां पहुंचकर उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें