फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे की आंधी ने चौपट कर दी बिजली व्यवस्था

Sun, 15 May 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
bijli - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। आधे घंटे की आंधी ने जिलेभर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जिले के छह बिजलीघरों के क्षेत्रों में पेड़ टूटने और अन्य कारणों से बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिस कारण रात भर बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे एकाएक आंधी चली और फिर झमाझम बरसात हो गई थी। करीब 10 बजे मौसम फिर से बदला और आंधी बरसात बंद हो गई थी। बस इसी आधे घंटे के भीतर आंधी ने बिजली व्यवस्था को चौपट कर दिया। बिजली अधिकारियों के मुताबिक आंधी के कारण जिले भर में एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति भी बंद करनी पड़ी। 


विद्युत वितरण द्वितीय खंड के अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा के मुताबिक रात में आई आंधी के कारण ऊंचागांव, पंजीठ, नाला, कैराना, आदर्श मंडी और खेडीकरमू बिजलीघर की आपूर्ति प्रभावित हुई। वहीं, बताया कि विद्युत लाइनों के फाल्ट दूर कराने के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जा सकी। 
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर फुंकने से छाया अंधेरा 
जलालाबाद। थाना क्षेत्र के गांव मंडी भास्कर गंज में लगा ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से फुंका पड़ा है। इस कारण पूरे गांव में अंधेरा छाया है। रेलवे रोड की बिजली आपूर्ति भी बाधित है। इससे रेलवे स्टेशन की ओर आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत निगम के अफसरों से शिकायत के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। गांव के निवासी सुरेंद्र पाल, जगदीश सैनी, नितिन पाल, पवन पाल,  राकेश सैनी, मुकेश सैनी आदि ने दोबारा पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है।

कैराना के लोगों ने किया प्रदर्शन 
शामली। बिजली कटौती के विरोध में कैराना के लोगों ने कंडेला स्थित बिजलीघर पर हंगामा प्रदर्शन किया। बिजली आपूर्ति सुचारु न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि कस्बा कैराना में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे लोगों को परेशानियां हो रही हैं। शासन स्तर से कैराना को 16 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश हैं, मगर स्थानीय स्तर पर मनमानी के चलते आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल रही। प्रदर्शन करने वालों में जहीर, हाजी सलीम, साजिद, विकास, सुनील, असगर, नौशदा, नदीम, शोएब सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें