शामली। आदर्श प्राथमिक विद्यालय लांक नंबर एक में बच्चों की ऑनलाइन अंताक्षरी और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी पाठ्य पुस्तक हिंदी की कविताएं बोलीं।
सोमवार को आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता से पहले विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुवासिनी ने बच्चों को हिंदी का महत्व बताया। कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व है। क्योंकि हिंदी सर्वश्रेष्ठ भाषा है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि प्रतियोगिता में आयुष, देव मलिक, अवनी, निखिल आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने अंताक्षरी प्रतियोगिता में अपनी पाठ्य पुस्तक की कविताएं शामिल कीं। विमल इंदु की विशाल किरणें प्रकाश तेरा बता रहे हैं, हिम के पत्थर वे पिघल पिघल कर बन गए धरा का वारि विमल। लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती। तुम्हारा स्मिथ हो जिसे निरखना वो देख सकता है चंद्रिका को आदि कविताएं बोलीं। संचालन सहायक अध्यापिका चयनिका दास ने किया। अध्यापक विजय मलिक, अरविंद कुमार, दीपक कुमार, अनिल और नीरज कुमार ने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया।