फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में धीमी हुई कोरोना की रफ्तार, 15 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी होती जा रही है। जिले में तीन महिलाओं और पांच साल की बच्ची सहित 15 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 40 स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या घटकर 216 हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 15 और कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें गांव भभीसा निवासी 35 वर्षीय युवक, खंद्रावली में 27 वर्षीय महिला, एलम में नौ साल का बालक, कंजरहेड़ी में पांच साल की बच्ची, मोर माजरा में 18 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। कस्बा कैराना में 50 वर्षीय महिला, 14 व 15 वर्षीय किशोरी, 18 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए।
गांव कुड़ाना में 20 वर्षीय युवक, भाज्जू में 70 वर्षीय बुजुर्ग, मोहम्मदपुर राई में 40 वर्षीय व्यक्ति, भनेड़ा जट में 35 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली।
विज्ञापन

शहर में माजरा रोड पर 58 वर्षीय व्यक्ति व प्रेम नगर निवासी 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं और 40 ठीक हुए हैं। सक्रिय केस की संख्या अब 216 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें