फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खास भाई की भड़क’ गाने ने भड़काया गिरोह, उसी अंदाज में सड़क पर अंकित की हत्या

Wed, 02 Sep 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खास भाई की भड़क के ऊपर, मर्डर मार दे सड़क के ऊपर, जो खटकेगा वो भटकेगा... हरियाणवी के इसी गाने को अंकित ने हत्या से करीब दो घंटे पहले गाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अंकित लगातार इसी गाने को गा रहा था। गोगी गिरोह के भोलू और चिराग को यह गाना खटक रहा था। पुलिस के अनुसार इसी के बाद शूटरों को निर्देश दिए गए कि अंकित की हत्या भी गाने के बोल के अंदाज में सड़क पर ही की जाए। जांच में पुलिस को गिरोह के संबंध में कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट, शूटरों की बातचीत और हत्याकांड से पहले की गतिविधियों को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।

भोलू कनाडा में या इंडोनेशिया में, पुलिस कर रही तलाश
अंकित हत्याकांड की साजिश रचने वाले गोगी गिरोह के सरगना भोलू उर्फ राहुल की लोकेशन को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि भोलू दिल्ली या हरियाणा में है अथवा कनाडा से इंडोनेशिया चला गया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी भोलू की सटीक लोकेशन की जानकारी नहीं मिली है। वह लगातार शार्प शूटरों के संपर्क में था। पुलिस उसकी लोकेशन और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें