फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर लाइट से जगमग होंगे प्राथमिक विद्यालय

Sat, 23 Jan 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल सोलर लाइट से जगमगाएंगे। नेडा की मदद से बेसिक शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन कार्य योजना तैयार करेंगे। जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में गंगा- यमुना लिंक नहर परियोजना का पानी हिंडन-कृष्णा नदी में छोड़े जाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए। सीएमओ के उपस्थित नहीं होने पर सांसद हुकुम सिंह ने नाराजगी प्रकट की।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को हुई बैठक में कैराना सांसद हुकुम सिंह की अध्यक्षता में पेयजल पानी की टंकी, निर्मल भारत मिशन योजना के तहत शौचालय, राजीव विद्युतीकरण योजना, विधवा-वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, कृष्णा नदी में गंदे पानी का मामला उठाया गया। डीआरडीए के सहायक अभियंता दिनेश सिंघल ने समिति की पिछली बैठक के प्रस्ताव पढ़कर सुनाया। हुकुम सिंह ने कहा कि कंडेला की कई साल से बंद पेयजल योजनाओं को चालू कराया जाएगा।

विधायक सुरेश राणा ने बंद पड़ी सोंटा गाव की पेयजल योजना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मानक के अनुरूप पाइप लाइन नहीं होने से पाइप फट जाता है। करोड़ों रुपये की पेयजल योजना बेकार हो रही है। पेयजल परियोजना के संचालन के लिए डीएम ने जल निगम के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार ने 15 फरवरी तक सर्वे कराकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। राजीव गांधी विद्युतीकरण के मामले में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता शेष कुमार बघेल ने बताया कि वर्ष 2012-13 के लोहिया गांव में विद्युतीकरण कार्य कराया गया है।
विज्ञापन


राजीव विद्युतीकरण में ऐसे गांव में कार्य कराया जाए जो योजना से वंचित हों। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल भवन मेें शौचालयों, चार दिवारी, बिजली व्यवस्था के लिए सोलर लाइट से जोड़ने की कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्रो और शहर के नालो का गंदा और प्रदूषित पानी कृष्णा नदी पर गिरने पर सांसद हुकुम सिंह, विधायक पंकज मलिक, सुरेश राणा ने कहा कि यह मामला कई बार विधानसभा में उठ चुका है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई और न ही औद्योगिक क्षेत्रों में ट्रीटमेंट प्लाट लगाया।

ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता केपी सिंह ने बताया कि उन्होंने हिंडन में पानी छोड़े जाने की योजना तैयार करायी है, इसी परियोजना में कृष्णा नदी को शामिल कर लिया जाएगा। सीएमओ डॉ. विनीता अग्निहोत्री के बैठक में नहीं होने पर नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

बैठक में पंकज मलिक, प्रसन्न चौधरी, डीपीआरओ नरेंद्र बहादुर सिंह, बीएसए राजदेव सिंह, लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीआर शर्मा, वीके जैन, डीआईओएस एमएस सिद्दीकी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें