फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव के मां-बाप ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Tue, 27 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : मिड-डे
विज्ञापन
शामली। घासीपुरा कांड में मारे गए गौरव के माता पिता ने सपा विधायक और मंसूरपुर थाने के दरोगा के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। गौरव के पिता का कहना है कि सपा विधायक ने साजिश के तहत उसके बेेटे की हत्या कराई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को गौरव के पिता त्रिलोक सिंह जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर पहुंचे। वहां शिकायती पत्र देकर कहा कि उनके बेटे गौरव की 21 सितंबर को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव घासीपुरा में हत्या कर दी गई थी। त्रिलोक ने बताया कि पहले तो पुलिस एनकाउंटर की बात होती रही, लेकिन फिर पुलिस अधिकारियों ने कह दिया कि बदमाशों ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। त्रिलोक का कहना है कि उनका बेटा गौरव कुछ समय के लिए यमुना नदी से रेत खनन के धंधे से जुड़ गया था। तभी वह सपा विधायक के संपर्क में आया था। 

किसी बात पर सपा विधायक से उसका विवाद हो गया था। त्रिलोक का कहना है कि वारदात से कुछ दिन पूर्व सपा विधायक ने उसके बेटे को कॉल करके भुगत लेने की धमकी दी थी। आरोप है कि सपा विधायक के इशारे पर ही मंसूरपुर थाने के दरोगा अमरेश बघेल ने साजिश के तहत उसके बेटे गौरव की हत्या कर दी। त्रिलोक ने चेतावनी दी है कि यदि इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है, तो आगामी चार अक्तूबर को वह अपनी पत्नी सुदेश के साथ शामली कलक्ट्रेट में पहुंचकर आत्मदाह कर लेगा। 
विज्ञापन


धमकी देने का आरोप ः 
त्रिलोक ने बताया कि मंगलवार को वह इसी मामले के संबंध में मुजफ्फरनगर गए थे। घर पर उनकी पत्नी और अन्य लोग थे। आरोप है कि दोपहर में तीन युवक उनके घर पहुंचे और डरा धमकाकर गए कि चुप बैठ जाओ, नहीं तो बुरा हो जाएगा। 

जांच से दूर हटाने पर विरोध किया
गौरव के पिता त्रिलोक ने बताया कि पूर्व में मुजफ्फरनगर पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि जब लखनऊ से एफएसएल (फोरेंसिक लैब एक्सपर्ट) टीम घटनास्थल पर जांच करने आएगी, तो तुम्हें वहां साथ रखा जाएगा। त्रिलोक ने बताया कि मंगलवार को टीम आई और जांच की। वह भी कुछ ग्रामीणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें घटनास्थल के पास तक जाने नहीं दिया और न ही जांच टीम से बात करने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें