फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीसीटीवी और मोबाइल फोन में छिपा गोविंद की हत्या का राज

Wed, 06 May 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
लक्ष्मीपुरा में छात्र की मौत के बाद बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों और मृतक गोविंद के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल को खंगाल रही है। एसपी के अनुसार घटनास्थल के आसपास के इलाके को भी खंगाला जा रहा है। घटना का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

मोबाइल फोन चारपाई पर ही मिला : मृतक के पिता सुखबीर सिंह ने बताया कि गोविंद का मोबाइल फोन उसकी चारपाई पर ही पड़ा मिला, जबकि वह लापता था। इससे आशंका और गहरा गई है कि उसे जबरन उठाकर ले जाया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
आईटीआई का छात्र था गोविंद
परिजनों के अनुसार गोविंद केएस डिग्री कॉलेज इस्सोपुर में आईटीआई प्रथम वर्ष का छात्र था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता सुखबीर सिंह, जो जिजौला के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र हैं, बेटे का शव देखकर बेसुध हो गए। उन्होंने रोते हुए कहा कि उनका इकलौता चिराग बुझ गया और उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए।
विज्ञापन

चारपाई से सीधे कुएं तक पहुंचा कुत्ता

चौसाना। आईटीआई छात्र की हत्या मामले की जांच में डॉग स्क्वॉयड टीम ने महत्वपूर्ण सुराग दिए हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम ने मृतक की चारपाई और बिस्तर की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान कुत्ते ने बिस्तर के कपड़ों को सूंघने के बाद सीधे कुएं की ओर रुख किया और वहीं जाकर रुक गया। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं घेर के अंदर या रास्ते में की गई हो सकती है और इसके बाद शव को कुएं में फेंका गया। जांच में सामने आया है कि घेर की कुंडी बाहर से लगी हुई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाहर से कुंडी लगाकर भाग गए हो।
विज्ञापन

पुलिस खोज रही इन सवालों का जवाब
आखिर किस वजह से गोविंद को निशाना बनाया गया, क्या पुरानी रंजिश या कोई और कारण?
क्या उसे घेर से ही अगवा किया गया या कोई जानकार बुलाकर बाहर ले गया?
वारदात को अंजाम देने में कितने लोग शामिल थे और क्या यह सुनियोजित हत्या है?
हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश क्यों की गई, क्या सबूत मिटाने की मंशा थी?
क्या पहले कहीं और हत्या कर शव यहां लाया गया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें