फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क उखाड़कर छोड़ी, परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 29 Nov 2026 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सडक निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन करते शहीद भगत सिंह युवा समिति के कार्यकर्ता
विज्ञापन
ऊन। कस्बे में बाइपास मार्ग से बस स्टैंड होते हुए तहसील कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क का निर्माण अधूरा छोड़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

सड़क उखाड़कर छोड़ दी गई और जगह-जगह पानी की टंकी के पाइपों में लीकेज होने से पानी भरा हुआ है। कई दिन से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इससे नाराज शहीद भगत सिंह युवा समिति के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण शीघ्र पूरा कराने और पाइपों के लीकेज ठीक कराने की मांग की।
शासन की ओर से करीब 1200 मीटर सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए लगभग ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। ठेकेदार ने बाईपास से ब्लॉक कार्यालय होते हुए बस स्टैंड तक दोनों तरफ गिट्टी डालकर सड़क को समतल कर दिया, लेकिन बस स्टैंड से तहसील कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग को उखाड़कर छोड़ दिया गया। यहां पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग होने के कारण चौसाना जाने वाली बसों के संचालन में भी दिक्कत आ रही है। गन्ना पेराई सत्र के चलते गन्ने से भरे वाहनों को निकालने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को बस स्टैंड तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष दीपक सभासद ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में टंकी निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण पाइपों में जगह-जगह लीकेज हो रहे हैं। इससे सड़क पर पानी भर रहा है और निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मोहित फौजी, वाशु मुखिया, सुरेंद्र सभासद, अरविंद तुहर, मोनू नेट, आकाश टोड्डा और अंकित गागौर आदि रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने बताया कि ठेकेदार को पानी की समस्या दूर कर शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें