फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग के लिए रोजगार की राह हुई आसान : सुरेश राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सुरेश राणा ने कहा कि यह आर्थिक पैकेज देश की कुल जीडीपी का 10 प्रतिशत है। इससे लगभग 95 प्रतिशत से ज्यादा लघु एवं सूक्ष्म उद्योग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

दो लाख करोड़ रुपये से ज्यादा वित्त मंत्री द्वारा किसानों के लिए इस पैकेज में व्यवस्था की गई है, जिसमें 30 हजार करोड़ रुपये का फंड अकेले नाबार्ड के माध्यम से किया गया है। साथ ही देश के 50 लाख रेहड़ी, पटरी, खोमचे वालों के लिए पांच हजार करोड़ रुपये के ऋण की व्यवस्था की गई है, जो लगभग प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये है। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि हो, वन नेशन वन कार्ड का निर्णय आदि सभी सरकार के एतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसान मजदूर, गरीब और समाज के हर वर्ग के लिए समर्पित है। गन्ना मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस समय देश को आत्मनिर्भर बनाने का जो कदम उठा रहे हैं वह ऐतिहासिक है। इससे स्वदेशी को बढ़ावा मिलने के साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें