फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला पंचायत के चुुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। भाजपा के पूर्व मंत्री नेता वीरेंद्र सिंह और कैराना से भाजपा नेता मृगांका सिंह के परिवार इस बार जिला पंचायत सदस्य पद पर मैदान में है। इसके अलावा रालोद और सपा ने भी कई प्रत्याशी मैदान में उतारे है। किसान आंदोलन और विपक्षी पार्टियों की लगातार घेराबंदी के चलते भाजपा के लिए यह चुनाव अहम है। मतदाता किसके साथ है, यह तो दो मई को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चलेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चुनाव में वार्ड 16 से पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह की पुत्रवधू शेफाली चौहान चुनाव लड़ रही है। पूर्व मंत्री ने वार्ड 14 से मधु पत्नी सोनू गुर्जर को चुनाव में उतारा है। वार्ड 18 से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप चुनाव लड़ रहे। वह पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी है। वार्ड 11 से स्वर्गीय पूर्व सांसद हुकुम सिंह के पौत्र अनुज चौहान की पत्नी शालिनी चौहान, वार्ड 13 से मृृंगाका सिंह ने अपने समर्थक ऊंचा गांव निवासी जगरोशन को चुनाव में उतारा है। वार्ड 9 से क्रिकेटर प्रवीण के चाचा आजाद चौधरी सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे है। वार्ड 19 में रालोद में शामिल हुए उमेश कुमार भैंसवाल चुनाव लड़ रहे है। उमेश कुमार 26 जनवरी को शामली में परेड निकालने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार हुआ था। फिलहाल वह जेल में है। इस सीट पर रालोद के सामने सपा ने अपने प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतारे है। वार्ड 12 से कैराना ब्लाक के पूर्व प्रमुख और रालोद के वरिष्ठ नेता वाजिद अली मैदान में है। वार्ड 19 और 12 वार्ड दो पर फरहाना पत्नी जाहिद, वार्ड पांच से नीरु सैनी, वार्ड आठ से सुनीता पत्नी अरविंद झाल, वार्ड 18 से सीमा मलिक पत्नी रंधावा मलिक के चुनाव लड़ने से रालोद नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर है। वार्ड नंबर नौ से कैैराना के पूर्व प्रमुख असलम, वार्ड 14 से जावेद जंग, वार्ड 17 से प्रदीप चौधरी, वार्ड 18 से पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह मलिक, वार्ड एक से अंजली पत्नी नीरज सपा के बैनर तले चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें