कैराना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपलिंग अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अरबन क्षेत्र में 137 लोगों के सैंपल लिए। इस दौरान दो महिलाओं व एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एंटीजन किट से 77 लोगों की जांच की। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि एंटीजन की जांच में गांव इस्सोपुरटील निवासी 35 वर्षीय महिला, मोहल्ला सरावज्ञान निवासी 35 वर्षीय महिला व मोहल्ला बेगमपुरा निवासी 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिनको होम आइसोलेट कर दिया गया। आरटीपीसीआर किट से 60 सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट बाद में आएगी। संवाद