बाबा पीरहरी की समाधि स्थल का जीर्णोद्धार का कार्य शुरू
थानाभवन। नगर के पूर्व में लतीफगढ़ मार्ग पर स्थित सुप्रसिद्ध बाबा पीरहरी की समाधि स्थल का रविवार को जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा ने खोदाई करके किया। इस दौरान निर्माण समिति की ओर से प्रसाद वितरित किया गया। ये कार्य लोगों के आर्थिक सहयोग से किया जाएगा।
पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन संजय शर्मा ने बताया कि बाबा पीरहरी नगर ही नहीं, क्षेत्र के लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र है। श्रद्धालुओं के अनुसार बाबा पीरहरी किसी भी रूप में अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। समिति सदस्यों का कहना है कि समाधि स्थल पहले बना हुआ था, जो क्षतिग्रस्त हो गया था। अब इसे दोबारा भव्य रूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पूर्व चेयरमैन संजय शर्मा, सभासद नीरज गोयल, अनिल कुमार, उमेश सैनी, पवन कुमार, जोनी सैनी, विनोद कुमार, राजेश कुमार, हिम्मत सैनी धर्म सिहं सैनी, प्रमोद कुमार, रजनीश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।