फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव के धार्मिक स्थल की होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन/कांधला(शामली)। बृहस्पतिवार को सीओ अमित सक्सेना ने थाने में जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए कोई भी व्यक्ति अयोध्या प्रकरण को लेकर किसी भी प्रकार की टिप्पणी न करें। यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी करता है तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना करें। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि आपके वार्ड या फिर गांव में कोई अंजान व्यक्ति असामाजिक गतिविधियों में लिप्त दिखे तो इस संबंध में तुरंत पुलिस की मदद ली जाएं। अयोध्या मामले को देखते हुए सभी धार्मिक स्थलों की सतर्कता से निगरानी की जा रही है। साथ ही सभी स्थलों के लिए एक-एक समिति का गठन कर दिया है। यह समितियां अपने स्थलों के पास निगरानी रखेगी। इसके अलावा प्रत्येक गांव में ग्राम प्रहरियों को सतर्क कर दिया गया है। पुलिस के साथ ये ग्राम प्रहरी भी गांवों की सभी तरह की गतिविधियों की निगरानी रखेंगे।
कस्बा कांधला में पुलिस ने पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए अफवाह फैलाने और शांति भंग करने वाले लोगों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि कस्बे को चार सेक्टर और पूरे थाना क्षेत्र को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक माहौल खराब करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा और ऐसे लोगों पर रासुका की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें