फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई गोदाम से सीधे दुकान पर पहुंचेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में राशन डीलर और अब भारतीय खाद्य निगम के बीच की कड़ी आरएफसी गोदामों की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। अब एफसीआई यानी भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से राशन सीधे राशन डीलरों के पास पहुंचेगा।
विज्ञापन

अब तक सरकार की ओर से राशन डीलरों के माध्यम से मिलने वाला गेहूं-चावल भारतीय खाद्य निगम यानी एफसीआई के माध्यम से दिया जाता था। पहले राशन एफसीआई के गोदाम में पहुंचता था। वहां से राज्य सरकारों की ओर से नियुक्त किए गए खाद्य विभाग के आरएफसी यानी क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक के गोदाम में पहुंचता था और वहां से आपूर्ति विभाग की ओर से राशन डीलरों के कोटे की लिस्ट जारी होने के बाद राशन डीलरों को आपूर्ति की जाती थी।
इस व्यवस्था पर पिछले काफी समय से सवाल खड़े हो रहे थे। इस समस्या को देखते हुए सरकार ने आरएफसी गोदामों की व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया है। अब सभी राशन डीलरों को आरएफसी के बजाए सीधे भारतीय खाद्य निगम के गोदामों से राशन दिया जाएगा। थानाभवन के राशन डीलर अनिल कुमार ने बताया कि कांधला स्थित गोदाम को एफसीआई को दिया जा रहा है। राशन डीलरों को अब वहां से ही राशन की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

-------------
सरकार की भी होगी बचत
उपभोक्ताओं के साथ इस व्यवस्था से सरकार को भी काफी लाभ पहुंचने वाला है। सरकार को पहले एफसीआई, फिर आरएफसी गोदामों में राशन पहुंचाने के लिए अतिरिक्त पैसे खर्चने पड़ते थे। चूंकि अब राशन सीधे एफसीआई गोदाम से मिलेगा तो सरकार का बीच का ट्रांसपोर्ट का भी काफी पैसा बचेगा।
-----------------------------------
पहले राशन भारतीय खाद्य निगम के गोदाम से आरएफसी के गोदामों में पहुंचता था, जहां से उसे राशन डीलरों को वितरित किया जाता था। लेकिन, अब डीलरों को सीधे एफसीआई गोदाम से ही राशन उपलब्ध होगा। सरकार ने यह निर्णय लिया है, इससे सरकार का काफी पैसा बचेगा। - ओमहरि उपाध्याय, जिला आपूर्ति अधिकारी
पांच से एफसीआई के गोदाम से डीलरों को जाएगा खाद्यान्न
शामली। जिलापूर्ति अधिकारी डॉक्टर ओम हरि उपाध्याय ने बताया कि पहले राशन विक्रेताओं को खाद्यान्न का उठान एफसीआई के गोदाम से होता था। उन्होंने बताया कि शासन की नई नीति के अनुसार पांच नवंबर से जिले के सभी डीलरों को खाद्यान्न का उठान एफसीआई के गोदाम से सीधे राशन डीलर को पहुंचेगा। ब्लाक स्तर पर ठेकेदार के माध्यम से कोटेदार का राशन सीधे पहुंचेगा। एफसीआई का गोदाम मुजफ्फरनगर जिले के बामनहेड़ी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें