फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Tue, 10 Nov 2015 01:29 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव अलीपुर खेड़ी स्थित किसान इंटर कॉलेज में लाटियान युवा दौड़ प्रतियोगिता का समापन किया गया। प्रतियोगिता में बाहर से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विजेता धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को बाबरी के गांव अलीपुर खेड़ी स्थित किसान इंटर कॉलेज में लाटियान युवा दौड़ प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में धीरज लाटियान पहुंचे। इस दौरान 800 मीटर दौड़ में दीपक खेड़की प्रथम, रिकुल सिसौली द्वितीय, तीन हजार मीटर दौड़ में दीपक सींगरी प्रथम, प्रवीण द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में अक्षय सोंटा प्रथम, सौरभ ऊन द्वितीय तथा 100 मीटर दौड़ में पाल्ली बुलंदशहर प्रथम, अक्षय सोंटा द्वितीय स्थान पर रहे।

लंबी कूद में पाल्ली बुलंदशहर ने प्रथम, संदीप रसाना द्वितीय तथा दो गुणा 400 मीटर रिले रेस में पुष्पेंद्र मेरठ प्रथम व संदीप रासना द्वितीय स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि धीरज लाटियान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अरुण, विपिन, विनय, विक्की, रमन, मोनू, शिशुपाल, विवेक, अमित, विपिन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें