फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने बाबरी खरीद केंद्र पर जांची गेहूं की गुणवत्ता

Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
wheat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। केंद्र सरकार की टीम ने जिले में बाबरी के पीसीएफ के  गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचकर गेहूं की गुणवत्ता को जांचा। टीम ने गेहूं का नमूना लेकर केंद्र प्रभारी से गेहूं खरीद में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली। डिप्टी आरएमओ निहारिका सिंह ने बताया कि रविवार को केंद्र सरकार की टीम पहले मुजफ्फरनगर मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम शामली जिले में दोपहर दो बजे बाबरी में पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। गेहूं की गुणवत्ता को जांचा और परखा। केंद्र प्रभारियों से कैसा और किस प्रकार का गेहूं आ रहा है और खरीद में आ रही समस्याओं को जाना। टीम ने बारिश में भीगे और काले गेहूं की क्वालिटी को देखा है, बाद में टीम सहारनपुर जिले के लिए रवाना हो गई है। टीम में भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केंद्र प्रभारी शामिल रहे। मंडल के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक सरयू प्रसाद का कहना है कि बारिश के मौसम के बाद भीगा गेहूं के आंकलन के लिए भारत सरकार की टीम मंडल के सभी जिलों में दौरा कर रही है। खरीद केंद्रों पर जाकर भीगे गेहूं का आंकलन करने के बाद केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट देगी। टीम सोमवार को मंडल मुख्यालय से वापस लौट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें