फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में भीषण गर्मी, शाम को बदला मौसम का मिजाज

Sun, 05 May 2019 11:56 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप और पछुआ हवाओं के चलने से लोग गर्मी से परेशान रहे। मगर, शाम को आकाश में बादल छाने से मौसम में बदलाव आया है। रविवार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


 24 घंटो में भीषण गर्मी होने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को दिन निकलते ही पारा बढ़ना शुरू हो गया। दोपहर होते दिन में भीषण गर्मी के साथ पछुुआ हवाएं चलने से लोग बेहाल रहे। 24 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गरम हवाएं चलने से   अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के चार बजे अचानक आकाश में बादल छाए गए। इससे लोगाें को थोड़ी राहत मिल। उधर, पल पल मौसम का मिजाज बदलना किसानों की टेंशन बढ़ा रहा है। एक सप्ताह में तीन बार मौसम बिगड़ चुका है। इससे गेहूं, आम की फसल प्रभावित हो रही है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि आने वाले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन


लू से कैसे करें बचाव
पर्याप्त मात्रा में पानी, तरल पदार्थ जैसे छाछ नींबू का प्रयोग करें।
हल्के रंग के सूती और ढीले कपड़े पहने, सिर को ढके और तेज धूप से बचें।
लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़ा ढके, चिकित्सक से संपर्क करे।
लू लगने के लक्षणों को पहनाने
तेज पसीना और झटका  महसूस हो, चक्कर आए तो डाक्टर को दिखाए।
बीमार और गर्भवती महिला कामगार सावधानी बरतें। 12 बजे से तीन बजे के बीच धूप से बचे।
यात्रा करते समय पानी साथ रखे, निर्जलीकरण से बचने के लिए ओआरएस का प्रयोग करें।
बच्चों और पालतू जानवरों को कभी बंद वाहन में अकेला न छोड़े। संतुलित हल्का नियमित भोजन दें।
अधिक प्रोटीन वाले बासी खाद पदार्थ खाने से बचे
जानवरों को छाया में बांधे और पर्याप्त पानी पिलाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें