ऊन। विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर लगाए गए जुर्माने और दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर शहीद भगत सिंह युवा समिति का धरना सोमवार को लगातार 31वें दिन भी तहसील कार्यालय परिसर में जारी रहा। नगर पंचायत ऊन के सभासद भी धरने पर पहुंचे और समिति के आंदोलन को समर्थन दिया।
धरने में शामिल किसानों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि आंदोलन को एक माह से अधिक हो गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। जब तक विभाग मुकदमे और जुर्माने के नोटिस वापस नहीं लेता, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
समिति पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर बिजली विभाग ने पूर्व में हुए समझौते के अनुरूप कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
धरने में जितेंद्र, अमित कुमार, प्रदीप भार्गव, दीपक, प्रद्युम्न मित्तल, सुरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, जयवीर सिंह, जितेंद्र वर्मा, धीरज चौधरी (सभासद), मनोज कुमार, इंद्रपाल, पोलू, यशपाल, अरविंद, राजेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।