फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: क्रय केंद्र पर अधिक गेहूं लेने का आरोप लगाया

विज्ञापन
झिंझाना के पुरमाफी में गेंहू क्रय केंद्र पर नायब तहसीलदार सतीश कुमार यादव से वार्ता करते क्षेत्
विज्ञापन
झिंझाना। पुरमाफी में गेहूं किसानों से तौल में अधिक गेहूं लेने की शिकायत पर नायब तहसीलदार ऊन सतीश कुमार यादव जांच के लिए पहुंचे। जांच के दौरान मौके पर मिले गेहूं के बैग का वजन पचास किलो मिला। किसानों का आरोप है कि मौके से गेहूं के बैग से गेहूं निकाला गया है, या फिर कट्टे बदल दिए हैं। जांच अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रविवार को गांव पुरमाफी में किसान सेवा सहकारी समिति के गेहूं क्रय केंद्र में जांच के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार सतीश कुमार यादव ने किसानों को भी मौके पर बुलाया। मौके पर गेहूं से भरे बैग का वजन कराया तो वजन 50 किलो 150 ग्राम मिला। इस पर किसान भड़क गए। किसानों का आरोप है जांच से पहले केंद्र पर बैग के साथ छेड़खानी की गई है।
गेहूं क्रय केंद्र पर शनिवार को किसानों ने तौल केंद्र पर 50 किलो 650 ग्राम गेहूं लेने का आरोप लगाया था, जो कि 500 ग्राम गेहूं एक कट्टे पर अधिक लेना बताया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर पुरमाफी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर बिल्लू राणा, मोहित, अमित रिकी, ब्रजवीर, कुलदीप, रोहित तोमर, सहेंद्र, परविंद्र आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें