फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धूमधाम से निकाली शोभायात्रा, फूलों से हुआ स्वागत

Tue, 07 Apr 2026 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला में महर्षि कश्यप जयंती पर शोभा यात्रा में सजी झांकी । संवाद
विज्ञापन
कांधला। महर्षि कश्यप एवं निषादराज जयंती पर सोमवार को नगर में कश्यप समाज उत्थान समिति के बैनर तले शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल द्वारा फीता काटकर तथा व्यापारी सोमपाल ठाकुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यात्रा में महर्षि कश्यप, निषादराज, बाबा कालू, खाटू श्याम एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। महर्षि कश्यप का मुख्य रथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े और नगर के विभिन्न स्थानों पर उनका पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। महिलाओं की भी इस आयोजन में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
तनुज कुमार ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डाला। शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष हरिराम कश्यप के नेतृत्व में यात्रा कश्यप धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई, महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान रोहित गुप्ता, मेहर चंद सिंघल, पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम, तनुज कश्यप, राकेश कश्यप, जीवन कश्यप, बाबूराम कश्यप, राजीव कश्यप, सुभाष कश्यप, अमर कश्यप, जितेंद्र सैनी रहे।
आस्था जैन के माता-पिता को किया सम्मानित
शोभायात्रा जब नगर की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 9वीं रैंक प्राप्त करने वाली आस्था जैन के आवास के सामने पहुंची, तो कश्यप समाज के पदाधिकारियों ने उनके माता-पिता ममता जैन एवं अजय जैन को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कांधला में महर्षि कश्यप जयंती पर शोभा यात्रा में सजी झांकी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें