फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पेड़ों की टहनियाें में उलझी चाैसाना की बिजली

Tue, 07 Apr 2026 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। पेड़ों की टहनियाें की वजह से 33 हजार लाइन में बार-बार फॉल्ट होने की समस्या बन रही थी। सोमवार को ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लाइन के आसपास के पेड़ों की टहनियों की कटाई कराई।
विज्ञापन

चौसाना बाईपास व दथेड़ा क्षेत्र में शनिवार और रविवार को छह स्थानों पर जर्जर लाइनें टूटकर गिर गई थीं। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं फॉल्ट आने पर लाइनें समय से कट नहीं पा रही थीं, जिस कारण खतरा भी बना रहा। सोमवार को निगम की टीमें फीडरों की मरम्मत में जुटी रहीं। निगम के एक्सईएन सौरभ पाठक और एसडीओ साहब सिंह ने मौके पर पहुंचकर लाइन का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि जहां-जहां तकनीकी खामियां हैं, उन्हें चिह्नित कर सुधार कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा जर्जर लाइनों को बदलने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें