फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एनजीटी की सुनवाई के बाद टेक्सटाइल पार्क निर्माण पर आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली टेक्सटाइल पार्क के निर्माण का भविष्य अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के फैसले पर टिका है। प्रदूषण संबंधी शिकायत पर एनजीटी में 11 सितंबर को सुनवाई निर्धारित है। सुनवाई के बाद परियोजना के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

टेक्सटाइल पार्क से जुड़ी प्रदूषण संबंधी शिकायत राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), नई दिल्ली में विचाराधीन है। परियोजना की देखरेख कर रहे रविभूषण अरोरा ने बताया कि पार्क को पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। उनका कहना है कि 11 सितंबर को होने वाली सुनवाई के बाद एनजीटी के निर्णय के आधार पर निर्माण कार्य की आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल परियोजना पर अंतिम निर्णय एनजीटी के आदेश के बाद ही लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें