बिजली कटौती ने रुलाया, उमस से लोग बेहाल
शामली। एक ओर उमस भरी गर्मी, दूसरी ओर लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग बेहाल रहे। दिन का तापमान 36 डिग्री और रात के तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले 24 घंटे में आकाश में बादल छाए रहने से मौसम मिश्रित रहने की संभावना है।
मंगलवार को सुबह चिलचिलाती धूप निकलने से उमस भरी गर्मी रही। दोपहर में लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। पिछले 24 घंटे में दिन का पारा स्थिर रहने से उमस में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और रात का तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। दूसरी ओर शहरी क्षेत्र में सुबह से ही हर आधा घंटे बाद बिजली कटौती चलती रही। पूरे दिन में 20 से लेकर 25 बार बिजली कटौती होने से गर्मी से लोग परेशान हो गए। विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक खपत के हिसाब से जिला मुख्यालय को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
- तापमान का आंकड़ा
तारीख अधिकतम न्यूनतम तापमान
10 जुलाई 36 27 डिग्री सेल्सियस
11 जुलाई 35 26 डिग्री सेेल्सियस
12 जुलाई 33 27 डिग्री सेल्सियस
13 जुलाई 36 27 डिग्री सेल्सियस
14 जुलाई 36 27 डिग्री सेल्सियस
बिजली फाल्ट आने से आपूर्ति हो रही प्रभावित
शामली। तीन दिन पूर्व बरसात आने से बिजली आपूर्ति में जगह-जगह फाल्ट आए हैं। बिजली विभाग फाल्ट दूर करने के लिए कार्य कर रहा है। जिससे बिजली कटौती हो रही है। शीघ्र ही बिजली फाल्ट दूर होने से शहर की आपूर्ति में सुधार आएगा। जेके पाल अधीक्षण अभियंता पावर कारपोरेशन विभाग।
श मली मास्क लगा कर स्कूटी पर जाती युवती- फोटो : SHAMLI