फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सरकारी बीज गोदाम पर स्वतंत्रता दिवस पर भी खाली रहा पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहले दिन झंडे के फटने को लेकर चर्चाओं के बाद हटा दिया था झंडा
विज्ञापन

थानाभवन। नगर के दिल्ली सहारनपुर राजमार्ग पर स्थित सरकारी बीज गोदाम पर बड़ा पोल लगाया गया है। इस पर रोजानातिरंगा झंडा लहराता रहता है। इसे देख नगरवासी आते जाते लोगों को कस्बे की शान से लहराता झंडा दिखाते हैं, परंतु यह झंडा स्वतंत्रता दिवस के दिन गायब दिखाई दिया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरे देश में प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा का नारा दिया गया है। सरकारी भवनों के अलावा लगभग सभी मकानों व प्रतिष्ठानों पर नागरिकों ने तिरंगा लहराया है। नगर में स्थित सरकारी बीज गोदाम पर स्वतंत्रता दिवस के दिन भी झंडा गायब दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि एक दिन पूर्व पोल पर झंडा लगाया गया था, झंडे पर छेद वाले स्थान पर की मरम्मत करने के बाद पोल पर लगा दिया गया था, जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा चली तो आनन- फानन में झंडे को हटा दिया गया। इसके बाद सरकारी बीज गोदाम के बिल्डिंग में खड़ा तिरंगा झंडे का पोल खाली दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा के अनुसार लोगों का कहना है कि तिरंगा राष्ट्र की आन-बान-शान का प्रतीक होने के चलते अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से पुराने झंडे को पोल से उतार लिया। अब वहां पर पोल तो खड़ा है, लेकिन उस पर तिरंगा लहराता नहीं दिख रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीज गोदाम प्रशासन को जल्द से जल्द नया और बड़ा तिरंगा पोल पर फहराना चाहिए, ताकि देशभक्ति की भावना और सम्मान बरकरार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें