फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चेन्नई में ठगी के मामले में युवक का खाता हुआ फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला रामशाला निवासी युवक का बैंक खाता फ्रीज हो गया। खाते को डीफ्रीज कराने के नाम पर उसके खाते से पांच हजार रुपये काट लिए गए।
जय बत्रा ने बताया कि एक महीने पहले बैंक से उनका खाता होल्ड होने का मैसेज आया। उन्होंने बैंक जाकर जानकारी की तो बताया गया कि चेन्नई में साइबर ठगी होने के कारण उनका खाता फ्रीज किया गया है। उन्होंने इस बारे में साइबर सेल से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने खाता चालू कराने के लिए बैंक से लेकर साइबर सेल तक लगातार प्रयास किए। इसके बाद उन्होंने कहा कि पांच हजार रुपये की साइबर ठगी होने के कारण उनके खाते से पांच हजार रुपये काट लिए गए। इसके बाद उनका खाता डीफ्रिज यानि चालू हो सका।
विज्ञापन


10 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
झिंझाना। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया डीआईजी सहारनपुर के निर्देश पर मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ऑपरेशन सवेरा नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को मोइन निवासी कस्बा बनत थाना आदर्शमंडी को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें