फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो तैयारी की, वही पेपर में आया

विज्ञापन
शामली हिन्दू कन्या इन्टर कॉलिज में बोर्ड परिक्षा देते छात्र छात्राएं - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। यूूपी बोर्ड की हाईस्कूल में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र आसान आने पर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं का कहना था कि उन्हें परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र को लेकर डर लग रहा था कि कहीं प्रश्नपत्र कठिन न आ जाए, लेकिन प्रश्नपत्र सरल आने के बाद उन्हें उम्मीद है कि अच्छे नंबर आएंगे।
विज्ञापन

गांव झाड़खेड़ी निवासी हाईस्कूल के छात्र रितिक ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र आसान रहा है। उसने सभी सवाल किए है। उसने जो तैयारी की थी और याद किया था, वह प्रश्नपत्र में आया है। उसे उम्मीद है कि 70 में 55 अंक मिलेंगे।
गांव लिसाढ़ निवासी छात्र विशाल ने बताया कि अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को लेकर मन में कई तरह की आशंका बन रही थी। डर लग रहा था कि कहीं कठिन सवाल न आ जाए। लेकिन प्रश्नपत्र बहुत अच्छा आया और किसी सवाल को हल करने में मुश्किल नहीं आई। उसे 60 से अधिक अंक मिलने की उम्मीद है। कस्बा बनत निवासी रितिक शर्मा ने कहा कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र बेहतरीन रहा है। सभी सवाल सरल थे और सभी को उसने हल किया। उसने 65 अंक तक आने की उम्मीद है। छात्रा मुस्कान ने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र बहुत अच्छा रहा। उसने परीक्षा खत्म होने के समय से 40 मिनट पहले ही सभी सवाल कर लिए थे। उसे उम्मीद है कि अच्छे अंक मिलेंगे। छात्रा मंतशा ने बताया कि अंग्रेजी में उसने जो याद किया था, वह सब प्रश्नपत्र में मिला है, इस कारण उसे परीक्षा हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। प्रश्नपत्र में 60 तक अंक आने की उम्मीद है। छात्रा नेहा ने बताया कि उसने अंग्रेजी की परीक्षा की अच्छी तैयारी की थी। प्रश्नपत्र आसान रहा है। कोई सवाल उसे मुश्किल नहीं लगा। उसे पूरी उम्मीद है कि 60 से ज्यादा अंक आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें