फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो एक्सप्रेसवे और कई परियोजनाओं की जिले को मिलेगी सौगात

Sat, 27 Dec 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली मे भैंसवाल रोड पर नवीन पुलिस लाइन के बहुंमजिला आवास।
विज्ञापन
शामली। नए साल 2026 में जिले को नवीन पुलिस लाइन, ऊंचागांव में पीएसी कैंप, दिल्ली-देहरादून एवं अंबाला-शामली ग्रीन फील्ड इकॉनमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शामली विकास प्राधिकरण द्वारा नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय भवन, विकास भवन और बेसिक शिक्षा कार्यालय की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भी नए साल में चालू होने की संभावना है।
पूर्वी यमुना नहर के किनारे आरक्षित भूमि में जिला न्यायालय और आवासीय भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2025 की शुरुआत में शासन से नवीन कलक्ट्रेट के अधूरे कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये और विकास भवन की दूसरी मंजिल के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई थी। इन निधियों के साथ आगामी तीन माह में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि 26 जनवरी को नवीन कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बन रहा मनोरंजन पार्क
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से पांच करोड़ रुपये की लागत से कलक्ट्रेट और विकास भवन में मनोरंजन पार्क का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है। पार्क में हाई मास्क लाइट, गोलाकार फव्वारा और चारों ओर जालीदार चारदीवारी व फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार प्रदीप कुमार के अनुसार पार्क 31 मार्च 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
शामली को नए विकास प्राधिकरण की सौगात
साल 2025 में शामली की सीमा का विस्तार हुआ और शामली महायोजना 2031 में कैराना महायोजना को शामिल कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया। नए साल में शामली को नया विकास प्राधिकरण मिलने की संभावना है, जिससे शहर के विकास कार्यों में और तेजी आएगी।

नवीन पुलिस लाइन और पीएसी कैंप
पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी और भैंसवाल गांव में प्रस्तावित नवीन पुलिस लाइन का 31 मार्च तक पूरा होने का अनुमान है। 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। कैराना क्षेत्र के ऊंचागांव में पीएसी कैंप का निर्माण भी नए साल तक पूरा होने की उम्मीद है।
दो एक्सप्रेसवे पर हल्के और भारी वाहन दौड़ेंगे
तीन राज्यों को जोड़ने वाले दिल्ली-देहरादून ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 15 जनवरी को ट्रायल के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं, अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य भी साल 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। नए साल में शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण और किसानों को मुआवजा देने की कार्रवाई शुरू होगी।
विकास भवन और बेसिक शिक्षा कार्यालय
विकास भवन और बेसिक शिक्षा कार्यालय की दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य पूरी हो चुका है और वर्ष 2026 की शुरुआत तक इसे चालू कर दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की 80 लाख रुपये की लागत से दूसरी मंजिल का निर्माण चल रहा है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान का कहना है कि प्रयास रहेगा कि अधूरी परियोजनाओं को नए साल में पूरा कर लिया जाए।

शामली मे भैंसवाल रोड पर नवीन पुलिस लाइन के बहुंमजिला आवास।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें